मथुरा के छाता में चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी खून से सनी लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 


Mathura watchman murdered blood soaked body found in a closed rice mill

Crime demo
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 पर बंद पड़ी असर एग्रो लिमिटेड धान मील में बदमाशों ने चौकीदार की हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हो सकी।  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Trending Videos

छाता कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 स्थित गौहारी कट पर असर एक ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड में चौकीदार  बद्री पुत्र मदना पर आधी रात को हमला किया गया। लोहे रोड से किए हमले में बद्री पुत्र मदना उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम नरी थाना छाता की मौत हो गई। मृतक के चाचा गिर्राज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें