{“_id”:”6b0b1f67c56e70b9aa03e421″,”slug”:”zarrar-ali-mukhtari-welcomed-on-becoming-the-state-member-of-bjp-weavers-cell-mau-news-c-295-1-mau1001-155815-2026-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mau News: भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य बनने पर जर्रार अली मुख्तारी का स्वागत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोपागंज में भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश सदस्य बनने पर जर्रार अली मुख्तारी का स्वागत करते बुन
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ का प्रदेश सदस्य मनोनीत किए जाने पर जर्रार अली मुख्तारी का शुक्रवार रात कोपागंज में स्वागत किया गया। मोहम्मद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बुनकर समाज के लोगों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
वक्ताओं ने कहा कि जर्रार अली मुख्तारी को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से जिले के बुनकर समाज को अपनी समस्याएं उठाने के लिए एक नया मंच मिलेगा। उम्मीद जताई कि उनके माध्यम से बुनकरों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
जर्रार अली मुख्तारी ने पार्टी नेतृत्व और स्वागत करने वालों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज के उत्थान, उनकी समस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद अंसारी ने कहा कि यह मनोनयन बुनकर समाज के प्रति पार्टी के सम्मान और विश्वास को दर्शाता है।
समारोह में गोरखपुर बुनकर प्रकोष्ठ के संयोजक उस्मान गनी, पूर्व महामंत्री अली मोहम्मद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयउल्लाह खान, सबील हसन, डॉ. सलमान अली, डॉ. जवाद मुख्तारी, जमील असगर, आसिफ, शाकिर अली, सिब्तेन हैदर और शमशाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
