इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया तलब।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी वकील को फोन पर ‘अनपढ़’ कहना आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक के PRO को भारी पड़ गया। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, महाराजगंज के पूर्व थानाध्यक्ष और PRO को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस

.

मामला महाराजगंज थाने से जुड़ा है। कोर्ट ने तीनों अधिकारियों को 12 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को कहा है।

शादी टूटने के बाद युवती का वीडियो वायरल करने का आरोप

मामले में सचिन यादव पर आरोप है कि जिस लड़की से उसका विवाह तय हुआ था, बाद में रिश्ता टूट गया। इसके बाद सचिन ने कथित तौर पर लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इसी मामले में सचिन यादव की जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

जांच अधिकारी के खिलाफ जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जांच अधिकारी विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। बाद में विनय कुमार मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुए और बताया कि उन्हें वारंट जारी होने की जानकारी नहीं थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में महाराजगंज के थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की भूमिका को लेकर लापरवाही पर सवाल उठाए। इलाहाबाद हाईकोर्ट यह मान रही थी कि विवेचक खुद ना कर थाने से दरोगा भेज रहा है। जब पूर्व विवेचक विनय कुमार मिश्रा द्वारा स्वयं न्यायालय उपस्थित होकर हाईकोर्ट में बताया गया कि वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में विजिलेंस में तैनात हैं। इस पर कोर्ट ने उनके विरुद्ध जारी NBW को निरस्त करते हुए गलत सूचना देने के कारण महाराजगंज थाने के प्रभारी जयप्रकाश, जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार और AGA से अभद्र व्यवहार के कारण वर्तमान पीआरओ को 12 अक्टूबर को तलब किया है।

सरकारी वकील ने बताई फोन पर हुई बातचीत

इसी दौरान एजीए अनुराग पांडेय ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक के PRO को फोन किया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान PRO ने उन्हें ‘अनपढ़’ कहा।

इस पर न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका और पूरी घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, महाराजगंज के थानाध्यक्ष और PRO को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित उपस्थित होने का आदेश दिया है।

तीनों अधिकारियों को 12 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट में पेश होना होगा।



Source link