The Chief Minister will present appointment letters to 32 selected candidates from the district.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियु​क्ति पत्र प्राप्त करने के लिए युवाओं को रवाना करते जिल

बलिया। आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में बलिया के 32 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन नवचयनित अभ्यर्थियों को शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।


चयनित अभ्यर्थियों में चार ऑडिटर और 28 असिस्टेंट अकाउंटेंट शामिल हैं। नियुक्ति पत्र मिलने से पहले डीएम ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में चयनित होना बड़ी उपलब्धि है। सभी अभ्यर्थी पूरी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के विकास में योगदान दें। डीएम ने उम्मीद जताई कि नवचयनित अभ्यर्थी अपनी कार्यक्षमता और समर्पण से ”विकसित उत्तर प्रदेश” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार, अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें