डॉक्टर नवनीत कुमार यादव की मृतक फाइल फोटो
बिजनौर के धामपुर में चकसहजानी गांव स्थित 100 बेड अस्पताल में तैनात 53 वर्षीय डॉक्टर नवनीत कुमार यादव सोमवार को अपने सरकारी आवास में मृत मिले। वह अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के पद पर कार्यरत थे। उनके सिर से खून निकल रहा था। सूचना मिलने पर
.
कर्मचारी आवास पर देखने पहुंचे
डॉक्टर नवनीत कुमार यादव मूलरूप से बागपत के रहने वाले थे और पिछले तीन साल से अस्पताल में सेवाएं दे रहे थे। शनिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने सरकारी क्वार्टर में चले गए थे। रविवार को उनका अवकाश था। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो अस्पताल के कर्मचारियों को चिंता हुई। कर्मचारी उन्हें देखने के लिए आवास पर पहुंचे।
क्वार्टर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर डॉक्टर नवनीत जमीन पर औंधे मुंह पड़े मिले। उनके सिर से खून निकल रहा था। यह देखकर कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन को सूचना दी।
पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाया
सूचना पर धामपुर कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और फील्ड यूनिट को भी बुलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
