{“_id”:”6b0b1a8d9a3ea0ad890de0fb”,”slug”:”ramlila-flag-bearer-anjani-passes-away-mourning-mau-news-c-295-1-mau1001-155794-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mau News: रामलीला के ध्वजवाहक अंजनी का निधन, शोक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नगर पालिका के वार्ड नंबर एक स्थित नसोपुर निवासी रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह उर्फ सोनू (46) का शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजनों के अनुसार, अंजनी कुमार सिंह पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद सामाजिक सरोकारों और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहते थे। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल ले गए। वहां आईसीयू में शिफ्ट किए जाने के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बुजुर्गों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी करीब डेढ़ दशक तक नसोपुर की ऐतिहासिक रामलीला का संचालन किया।
