The Lekhpal Association has accused advocates of interference.

मधुबन तहसील मे अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ

मधुबन। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मधुबन तहसील ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने अधिवक्ताओं पर सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लेखपालों पर अनावश्यक दबाव बनाने पर रोक लगाने की मांग की।


ज्ञापन में लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि कुछ अधिवक्ता सीधे लेखपालों के पास पहुंचते हैं। वे काश्तकारों के कार्यों को लेकर नियमों के विपरीत काम कराने का दबाव बनाते हैं। मांग पूरी न होने पर संबंधित कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं। उनके साथ अनुचित भाषा का प्रयोग भी किया जाता है।

संघ ने मांग की कि लेखपालों के लिए पत्र पंजीकृत डाक से लेखपाल संघ के माध्यम से भेजे जाएं। व्यक्तिगत कार्य होने पर ही अधिवक्ता संघ के पास आएं। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदनों में आवेदक का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हो।

संघ के अध्यक्ष शरद कुमार यादव और मंत्री बृजेंद्र कुमार गोंड ने उपजिलाधिकारी से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यों को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपादित करना है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मऊ के पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।



Source link