Last Updated:

Varanasi ki local news : काशी में अब गंगा की लहरों पर जल पुलिस का फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन दिखाई देगा. फिलहाल वाराणसी के ललिता घाट के सामने गंगा उस पार इस स्टेशन को खड़ा किया गया है. आमतौर पर जल पुलिस की चौकी या थाना गंगा किनारे होते हैं. यह फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन गंगा में चलने फिरने वाला एक पुलिस स्टेशन है. इस फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन पर 4 टीमों की तैनाती रहेंगी. यह टीमें अलग-अलग समय पर ड्यूटी देंगी. इस स्टेशन पर जवानों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है. इस पर बाथ कुंड भी हैं. इस फ्लोटिंग जल पुलिस रेस्क्यू स्टेशन पर 24 घंटे जवान मौजूद होंगे, जो गंगा की लहरों पर होने वाले हर छोटे बड़े एक्टिविटी पर पैनी नजर रखेंगे.

वाराणसी. यूपी के वाराणसी में अब गंगा की लहरों पर जल पुलिस का फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन नजर आएगा. यह फ्लोटिंग स्टेशन हाईटेक सुविधाओं से लैस है, जो गंगा की लहरों पर घूमता नजर आएगा. फिलहाल वाराणसी के ललिता घाट के सामने गंगा उस पार इस स्टेशन को खड़ा किया गया है. इस फ्लोटिंग जल पुलिस रेस्क्यू स्टेशन पर 24 घंटे जवान तैनात रहेंगे, जो गंगा की लहरों पर होने वाले हर छोटे बड़े एक्टिविटी पर पैनी नजर रखेंगे. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन गंगा में चलने फिरने वाला एक पुलिस स्टेशन है. आमतौर पर जल पुलिस की चौकी या थाना गंगा किनारे होते हैं. ऐसे में अगर कोई दुर्घटना हो तो वहां पहुंचने के लिए जल पुलिस को बोट का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन इस फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन पर सबकुछ एक जगह उपलब्ध होगा. इससे जल पुलिस की टीम आसानी से मौके पर पहुंच सकेगी.

मौजूद रहेंगी ये चीजें

इस फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन पर 4 टीमों की तैनाती रहेंगी. यह टीमें अलग-अलग समय पर ड्यूटी देंगी. सिर्फ देव दिवाली ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी यह रेस्क्यू स्टेशन काम करेगा. हर दिन काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के साथ गंगा स्नान करते हैं और यहां घाटों का दीदार भी करते हैं. जल पुलिस के इस हाइटेक फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन पर जल पुलिस के जवानों के साथ रेस्क्यू से जुड़े सारे इक्यूपमेंट, बोट और गोताखोर भी मौजूद रहेंगे. इस स्टेशन पर जवानों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था है. इस पर बाथ कुंड भी हैं, जिसमें गंगा जल भरा होगा. इस फ्लोटिंग स्टेशन पर जवानों के बैठने के लिए हॉल, रेस्ट रूम, बाथरूम सहित दूसरी कई सुविधाएं हैं.

तुरंद मिलेगी राहत

इस हाइटेक फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन का सबसे बड़ा फायदा उस वक्त होगा जब गंगा की लहरों पर कोई दुर्घटना हो जाए, तब फौरन टीम न सिर्फ वहां पहुंच पाएगी और रेस्क्यू कर लोगों को प्राथमिक उपचार पर राहत भी राहत भी दिलाएगी. फिलहाल इसे देखने के लिए भी घाटों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link