– पबरसा चौराहे पर रोककर पीटा, पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। मोदीपुरम स्थित अमर अस्पताल में काम करने वाले दो भाइयों के साथ घर लौटते समय मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुहेल ने सारिक, जावेद व प्रशांत समेत अन्य युवकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सुरानी गांव निवासी सुहेल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम वह अपने भाई आरिज के साथ अस्पताल में ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि पबरसा गांव के चौराहे पर पहुंचते ही पहले से मौजूद सारिक, जावेद, प्रशांत और उनके अन्य साथियों ने दोनों भाइयों को रोक लिया। आरोपियों ने उन पर हमला करते हुए मारपीट की।

पीड़ित का कहना है कि उक्त युवकों ने पहले भी उन पर हमला किया था। दोबारा मारपीट की घटना से वह और उसका भाई भयभीत हैं। घटना के बाद सुहेल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link