SP workers distributed fruits on the occasion of the birth anniversary.

सरधना। देवी मंदिर चौराहे पर मुलायम सिंह की जयंती पर फल वितरण करते सपा नेता। स्वयं

सरधना। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को सरधना के देवी मंदिर चौराहे पर मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोगों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी मजदूर सभा के मेरठ जिलाध्यक्ष मंजूर मलिक के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा में उनके योगदान को याद किया। मंजूर मलिक ने बताया कि नेताजी ने कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। उनके विचार और संघर्ष समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। इस दौरान मिर्जा इस्माइल, ललित गुर्जर और कैफ मंजूर सहित कई सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Source link