{“_id”:”6b01e6e160c69e000c07c894″,”slug”:”kasganj-news-missing-child-kasganj-news-c-175-1-agr1054-157528-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kasganj News: घर से लापता हुई 2 साल की बच्ची को पुलिस ने डेढ़ घंटे में खोजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 46 – लापता हुए बालिका को उसके परिजनों को सुपुर्द करती पुलिस। स्रोत : पुलिस विभाग
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 1 निवासी सुधीर यादव की 2 वर्षीय बेटी नित्या घर से बिना बताए निकलने के बाद लापता हो गई थी, जिसकी सूचना परिजन ने दोपहर 3 बजे पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि तलाश में जुटी पुलिस टीम ने शाम 4:30 बजे कॉलोनी के सेक्टर 3 से बालिका को सकुशल खोज निकाला और आवास विकास चौकी पर उसकी मां आभा व परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद
