मोदीपुरम। मेरठ से दौराला जा रहे युवक को पल्लवपुरम में पुरानी एलआईसी के पास स्कूटी सवार चार युवकों ने रोककर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए हथौड़े से वार कर युवक को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।


लालकुर्ती निवासी पीयूष गुप्ता किसी काम से मेरठ से दौराला जा रहे थे। रास्ते में पल्लवपुरम स्थित पुरानी एलआईसी के पास स्कूटी सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़े से वार कर पीयूष को घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद चारों युवक भाग गए। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

अभी अभी की खबरें