पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में रविवार को मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से खोई हुई पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल खोजकर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। लहरपट्टी थाना शमसाबाद निवासी लालाराम अपनी रिश्तेदार विष्णु निवासी बसई अरेला के यहां आए थे। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय नातिन मानवी भी थी।
मानवी अचानक परिजन से बिछड़ गई। बच्ची के लापता होने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर मिशन शक्ति में तैनात उपनिरीक्षक मयंक गुप्ता के नेतृत्व में महिला आरक्षी रूबी और पायल यादव ने आसपास के क्षेत्र में काफी प्रयास कर बच्ची को ढूंढकर उसके नाना लालाराम के के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के मिलने पर परिजन ने मिशन शक्ति टीम और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
