बिलारी। बहोरनपुर नरोली गांव में 22 नवंबर की रात एक शादी समारोह में बरातियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक बराती पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया।

पप्पू के भाई सुशील ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुशील का आरोप है कि रामपुर जिले से आई दूसरी बरात के दूल्हा अमर सिंह और उसके छह साथियों ने हमला किया। उन्होंने मामूली बात पर पप्पू के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इस दौरान पप्पू के दो दांत भी टूट गए। घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अमर सिंह और उसके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बरात में आए युवक की तहरीर पर बहोरनपुर नरोली गांव में दूसरी बरात में आए अमर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें