भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाने में बिना अनुमति सरकारी पीपल और शीशम के पेड़ों की छंटाई के मामले में वन विभाग ने काटी गई लकड़ी कब्जे में लेकर मिश्रीपुर पौधशाला में रखवा दिया है। मामले में संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी है। वन विभाग रिपोर्ट बनाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी भेजेगा।

22 नवंबर को आरसी मिशन थाने में वन विभाग की अनुमति के बिना सरकारी पीपल और शीशम के पेड़ों की छंटाई कराई जा रही थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काम रुकवा दिया था। जांच में सामने आया कि थाना प्रभारी ने 18 नवंबर को अनुमति के लिए वन विभाग को पत्र भेजा था, लेकिन अनुमति मिलने से पहले ही छंटाई करा दी गई। मामले में हलके में तैनात एक दरोगा का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि दरोगा ही लकड़ी काटने वालों को लेकर आए थे।

नियमानुसार वन विभाग पहले पेड़ों का सर्वे करता है। इसके बाद अनुमति जारी कर छंटाई अपने स्तर से कराई जाती है। मंगलवार को वन दरोगा केपी सिंह ने काटी गई लकड़ी कब्जे में लेकर मिश्रीपुर पौधशाला में रखवा दी। वन क्षेत्राधिकारी सदर शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें