आज मुरादाबाद में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं-

.

1: मुरादाबाद में दीपावली पर ग्लोबल पार्क में हुआ लेजर शो:आसमान को सतरंगी रोशनी से सजाया, SSP ने की महालक्ष्मी की आरती

मुरादाबाद में दीपावली के मौके पर शनिवार रात सिविल लाइंस क्षेत्र के पीएसी तिराहा स्थित ग्लोबल पार्क में लेजर शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर 2: नगर निगम कर्मचारियों ने चौराहे पर रंगोली बनाई:मुरादाबाद के मनोकामना मंदिर चौराहे पर दीपावली के दिन दोनों ओर चूना भी डाला

मुरादाबाद के बरवलान वार्ड 38 में दीपावली के दिन नगर निगम कर्मचारियों ने रंगोली बनाई। कर्मचारियों ने मनोकामना मंदिर चौराहे पर रंगोली बनाई। वेलकम शादी होलसेल से शिव शक्ति होली वाले मंदिर तक सड़क के दोनों ओर चूना भी डाला। पढ़ें पूरी खबर

3: दीपावली पर गुलाबबाड़ी चुंगी में फूलों की दुकानों पर भीड़:दुकानदारों ने बताया- कमलगट्टे की मालाओं की अच्छी बिक्री

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की गुलाबबाड़ी चुंगी पर दीपावली के लिए फूलों की दुकानें सजी हैं। गेंदे और कमलगट्टे के फूलों के साथ मालाएं खरीदने के लिए बाजार में भीड़ जुट रही है। पढ़ें पूरी खबर

4: नगर आयुक्त ने छठ घाट का निरीक्षण किया:मुरादाबाद में वार्ड 20 के घाट पर सफाई, सुरक्षा, पेयजल और रोशनी के इंतजाम के निर्देश

मुरादाबाद में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने नगर आयुक्त ने वार्ड 20 स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। नगर निगम ने पर्व के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर

5: गुलाबबाड़ी में बंदरों के झुंड घरों-गलियों में घूम रहे:वार्ड 45 के लोगों ने नगर निगम और वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग की

वार्ड 45 के गुलाबबाड़ी इलाके में बंदरों के झुंड घरों की छतों, गलियों और सड़कों पर घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों पर झपटने की घटनाएं भी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link