कानपुर देहात जनपद में भाजपा के बीच आपसी खींचतान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला बनाम देहात के बाकी भाजपा विधायक मामले के बाद अब एक नई शिकायत आई है। इसमें एसडीएम न्यायिक औरैया की कोर्ट में तैनात अर्दली रामचंद्र तिवारी ने देहात जनपद के जिलाधिकारी कपिल सिंह से अपनी जमीन बचाने की गुहार लगाई है।

loader

Trending Videos


उनका आरोप है कि उनकी जमीन को नगर पंचायत अध्यक्ष कंचाैसी जबरन खाली कराने को लेकर दबाव डाल रहे हैं। वह शुक्रवार को डीएम कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस माैके पर किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी भी डीएम कार्यालय में माैजूद थे। रामचंद्र का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के साथ आत्मदाह करेगें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *