गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला के समय उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने विशेष योजना तैयार की है। आगरा मंडल 24 से 31 जुलाई तक विशेष ट्रेनें चलाएगा और कुछ ट्रेनों का विस्तार करेगा। चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि स्पेयर रैक भी तैयार रखे जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा मिल सके।
ये भी पढ़ें – UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी आज निरस्त रहेगी
नई दिल्ली और आगरा के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। ट्रेन संख्या 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जुलाई की शाम को निरस्त कर दी गई। 22 जुलाई को भी आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें – UP: पथवारी मंदिर में रात ढाई बजे अचानक बजने लगा घंटा, दौड़े-दौड़े पहुंचे लोगों को दिखा ऐसा दृश्य; रह गए सन्न
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से दोनों ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं,एनटीईएस या 139 के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें – होटल में दरिंदगी: 17 वर्षीय लड़की को संग ले गया युवक, तीन दिन तक किया गंदा काम; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो