murder


loader



Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में सोमवार देर रात नशे में एक युवक ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विराम खंड निवासी बाबूलाल की मौत हो गई। बाबूलाल के गर्दन पर चाकू लगी थी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजनों का कहना है कि बाबूलाल नशे का आदी था। बाबूलाल ने नशे में खुद अपने गर्दन पर चाकू से वार किया था। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन दोनों भाइयों में विवाद होता था। बाबूलाल की मां मायका देवी ने बताया कि दोनों बेटे नशे में अक्सर झगड़ा करते थे। बाबूलाल की शादी नहीं हुई थी। सोमवार रात में भाई सनी ने बाबूलाल को शराब पीकर हंगामा करने के लिए रोका था। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया और चाकू लगने से बाबूलाल की मौत हो गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें