मुजफ्फरनगर। बुखार से पीड़ित तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 57 पर पहुंच गई है। हाल में ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान समाप्त हुआ है। अभियान के दौरान लोगों को घर और आसपास जल जमाव न होने देने एवं मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। बावजूद मच्छर बढ़ने से लोगों को संचारी रोग घेर रहे हैं।

जनपद में मलेरिया के तीन मामले सामने आ चुके हैं। जबकि डेंगू के मरीजों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि तीन नए मरीज सामने आए हैं।

बताया कि पुरकाजी क्षेत्र के ढ़ांसरी गांव में 10 वर्षीय एक बालक सहित दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि जानसठ में 45 वर्षीय एक व्यक्ति भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीनों पीड़ितों के आवास पर टीमों को भेजकर सोर्स रिडक्शन कराया गया है। लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।



Source link