
कांग्रेस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की अलीगढ़ शहर कमेटी बन गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आदेश पर शहर अध्यक्ष अनवर अकील व अजय शर्मा ने शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया है।
शहर कांग्रेस कमेटी में यज्ञा अग्रवाल, रामगोपाल रैना, डॉ. जमीर, सलीम अंसारी, अरविंद शर्मा, और प्रमोद लोधी को उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं मुदस्सिर खान को प्रवक्ता बनाया है। अमित उपाध्याय, परवेज खान, एके पचौरी, डॉ. दरकशा, विकास शास्त्री और धीरेंद्र बघेल को महासचिव बनाया है। सचिव का जिम्मा लता देवी, अख्तर अली, अरविंद, मुशीर, हिमांशु पाठक, शरफुद्दीन गाजी, हर्षित गौतम, अनीस अहमद, जगमोहन, नेहा खान, देवेश माहौर, विक्की चौहान, नाजिम, दिलीप करोति, फराज कुरैशी, गौरव सविता, मोहम्मद फाजिल और रहीस को सौंपा है। इस दौरान नई कमेटी का कांग्रेसियों ने स्वागत किया।
