संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:51 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66f6bf7014e91edc3b0ca938″,”slug”:”no-withdrawal-of-nominations-voting-will-be-held-on-29th-shravasti-news-c-13-1-lko1044-889630-2024-09-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: नहीं हुई नाम वापसी, 29 को होगा मतदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:51 PM IST

श्रावस्ती। उद्योग व्यापार मंडल की भिनगा नगर इकाई के गठन के लिए मतदान कराया जाना है। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के तीन पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन किया है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई थी लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अब 29 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।
उद्योग व्यापार मंडल के भिनगा नगर इकाई के अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद गुप्ता, मोहम्मद अख्तर व इश्तियाक अहमद ने नामांकन किया है। वहीं महामंत्री पद के लिए सत्य प्रकाश आर्य व मोहम्मद ताहिर ने नामांकन किया है जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश चंद्र गुप्ता व मोहम्मद अफजल ने नामांकन किया है।
नाम वापसी के लिए बृहस्पतिवार की तिथि निर्धारित की गई थी। आम सहमति न बन पाने के कारण किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अब 29 सितंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक भिनगा के नई बाजार के छावनी स्थित उदासीन संगत में मतदान कराया जाएगा।