{“_id”:”69fcdf3c7325a7cedf09f667″,”slug”:”on-the-instructions-of-the-dm-the-beo-tasted-the-mid-day-meal-agra-news-c-364-1-ag11023-128629-2026-05-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: डीएम के निर्देश पर बीईओ ने चखा मिड-डे मील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जिला अधिकारी मनीष बंसल के कड़े रुख के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत टटोलनी शुरू कर दी है। डीएम ने 24 अप्रैल को विभागीय बैठक में निर्देश दिए थे कि अधिकारी स्कूलों में केवल व्यवस्था न देखें, बल्कि स्वयं भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सुमित कुमार ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय बेगा में स्वच्छता और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने के बाद बच्चों और स्टाफ के साथ बैठकर मिड-डे मील भी खाया।
