संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 07 Oct 2024 11:48 PM IST

One and a half thousand population did not get electricity for 48 hours

Trending Videos



कासगंज। ततारपुर आवासीय कॉलोनी की डेढ़ हजार की आबादी 48 घंटे से बिजली संंकट से जूझ रही है। कर्मियों ने लाइन को ठीक करते समय आधी काॅलोनी की बिजली नहीं जोड़ी। बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाने से लोग परेशान हैं। हजारा नहर पर पटरी पर शनिवार को शाम के समय पेड़ की डाली टूट कर हाईटेंशन लाइन पर गिर जाने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही नौ विद्युत पोल टूट गए थे। इससे ततारपुर आवासीय कॉलोनी सहित गांव ततारपुर, धंतोरिया, नगला बीच, गुलाबी नगला,बांकनेर, बांकनेर फार्म, गुलाबी नगला, ज्याउद्दीन पुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। निगम के कर्मियों ने रविवार को दोपहर के बाद लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। देर रात तक कार्य पूरा कर लिया, लेकिन कर्मियों ने ततारपुर कॉलोनी की पूरी लाइन को नहीं जोडा। कॉलोनी के दो ब्लॉकों की लाइन को जोड़ने से छोड़ दिया गया। इससे दो ब्लॉकों को छोड़कर शेष इलाके की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन दो ब्लॉकों में रहने वाली लगभग डेढ़ हजार रुपये की आबादी के सामने अभी भी संकट बना हुआ है। कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि दो ब्लॉकों की लाइन के तार टूटे पड़े हैं। कर्मियों ने इन तारों को नहीं जोड़ा। इससे बिजली का संकट बना हुआ है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें