एग्री जंक्शन योजना के तहत अलीगढ़ मंडल के सभी ब्लॉक में वन स्टाॅप शाॅप खोली जाएंगी। इनके संचालन के लिए 34 बेरोजगार कृषि स्नातक का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। व्यवसाय शुरू करने के लिए निशुल्क लाइसेंस, बैंक से लोन लेने पर ब्याज पर अनुदान और एक साल तक दुकान का किराया मिलेगा। 

अलीगढ़  संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत मंडल में 34 कृषि स्नातकों का चयन कर खाद, बीज एवं कीटनाशी दवा बिक्री के लिए वन स्टॉप शॉप स्थापित कराई जाएंगी। इन्हें निशुल्क लाइसेंस दिये जायेगे। बैंक से श्रृण लेने पर ब्याज पर अनुदान एंव किराये पर दुकान लेने वालों को एक वर्ष तक अधिकतकम दो हजार रूपये तक किराया भी दिया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि एग्रीजंक्शन योजना में मंडल के प्रत्येक ब्लाक से एक युवा का चयन किया जाना है। अलीगढ़ जनपद में 12, एटा में 8, हाथरस व कासगंज में 7-7 वन स्टाॅप शाॅप संचालित करेंगे। डीएम एवं सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति इनका चयन करेगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें