संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST


Operation of Tanakpur-Achhnera special train extended until September 29.



आगरा। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि 29 सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि विशेष गाड़ी संख्या 05062 टनकपुर-अछनेरा का संचालन 16 से 29 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर किया जाएगा। इसी प्रकार 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन भी इसी अवधि में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर चलेगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *