उरई जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेड़ गांव निवासी शाहरुख के चार वर्षीय पुत्र रियाज की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों के अनुसार रियाज पिछले दो दिनों से बीमार था।



बृहस्पतिवार सुबह पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर उसे उरई स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने भर्ती के समय पांच हजार रुपये जमा कराए। परिजनों का कहना है कि भर्ती के कुछ ही समय बाद बच्चे की मौत हो गई, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उपचार किए जाने की बात कहते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *