उरई में माधौगढ़ तहसील क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों के तबाह होने के बाद किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय पंचायत ईटो के किसानों ने मुआवजा न मिलने से नाराज़ होकर कुठौन्द–माधौगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि ने उनकी पूरी फसल बर्बाद कर दी।

loader


इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत या मुआवजा नहीं दिया गया है। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द मुआवजा देने की मांग उठाई। किसानों का सवाल है कि जब फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, तो मुआवजा देने में देरी क्यों हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें