उरई शहर के करमेर रोड स्थित अष्टिका गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह के दौरान द्वारचार की रस्म के समय अचानक विवाद हो गया। कुछ युवकों द्वारा दूल्हा पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की गई, जिसमें दूल्हा, उसके पिता और भाई समेत कई बराती घायल हो गए। हंगामे के चलते रात में विवाह की रस्में नहीं हो सकीं और दुल्हन को पूरी रात मंडप में इंतजार करना पड़ा।


loader


इसके बाद में सुबह विवाह संपन्न कराया गया। तिरही निवासी प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि उनके भाई की शादी उरई के अष्टिका गेस्ट हाउस में आयोजित थी। दुल्हन के पिता अखिलेश सिंह पाल, जो मूल रूप से पथरेटा के रहने वाले हैं और वर्तमान में राजेंद्र नगर, उरई में निवास कर रहे हैं। उनकी बेटी के साथ यह विवाह तय हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें