उरई जिले के कोतवाली कार्यालय में तैनात एक मुंशी और महिला सिपाही का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सिपाही अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है, जबकि महिला सिपाही की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली परिसर के कार्यालय का है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों के आचरण और विभागीय अनुशासन से जुड़े नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।
