उरई में पचोखरा-कुरकुरु मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें कुरकुरु गांव के प्रधान प्रवीण कुशवाहा ओपी (40) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही प्रधान प्रवीण कुशवाहा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
