{“_id”:”67594ccebd5b7f266a0aa970″,”slug”:”orai-road-accident-uncontrolled-car-entered-the-house-on-the-highway-two-friends-died-high-speed-became-reason-2024-12-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai Road Accident: हाईवे पर अनियंत्रित कार घर में घुसी, दो दोस्तों की मौत…तेज रफ्तार व बालू का ढेर बना वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Orai Road Accident
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में शादी समारोह में शामिल होने आए कार सवार युवकों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का मुख्य कारण कर की तेज रफ्तार व हाईवे किनारे पड़े बालू का ढेर बताया गया है। जानकारी के अनुसार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी यतेंद्र कुमार (24) अपने साथी अटरा कलां निवासी निशांत के साथ सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित दिवोलिया रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होने कार से आए थे।
रिश्तेदारों को छोड़ने के बाद जैसे ही वह चुर्खी रोड की ओर गए, तो अधिक रफ्तार होने से कार चला रहा यतेंद्र अपना संतुलन खो बैठा और कार पास ही स्थित एक घर में घुस गई। इससे यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशांत घायल हो गया। घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां गंभीर हालत होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया, जहां रात में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
