{“_id”:”6820c7519ee35d1527057f45″,”slug”:”ordered-three-ladies-suits-online-but-got-only-one-cheated-of-rs-98-thousand-in-the-name-of-refund-2025-05-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: ऑनलाइन मंगाए तीन लेडीज सूट आया एक, रिफंड के नाम पर 98 हजार ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 May 2025 09:23 PM IST
Kanpur News: ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। मामला नवाबगंज थानाक्षेत्र के केडीए सिग्नेचर का है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी एक महिला को ऑनलाइन लेडीज सूट मंगाना महंगा पड़ गया। पार्सल में तीन की जगह एक सूट निकलने पर महिला ने गूगल से एप के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। जहां साइबर फ्रॉड ने रिफंड के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। केडीए सिग्नेचर विकास नगर निवासी दीप्ति यादव ने बताया कि छह अप्रैल को एक एप के माध्यम से ऑनलाइन तीन सूट मंगाए थे।
Trending Videos
डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर आया तो उसे खोलकर देखा जिसमें सिर्फ एक सूट था। उन्होंने डिलीवरी बॉय को फोन कर पार्सल वापस लेने जाने के लिए कहा तो उसने ले जाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने सात अप्रैल को सूट वापस करने और पैसा रिफंड करने के लिए गूगल पर उसी एप के कस्टमर केयर नंबर सर्च कर फोन किया। उस नंबर पर बात हुई तो उसने अपना दूसरा नंबर देकर बात की फिर कॉल काट दी। कुछ ही देर में उन्हें व्हाट्सएप कॉल करके गूगल पर लिंक खोलने के लिए कहा। इसके बाद एक के बाद एक लिंक खुलवाता रहा जैसा-जैसा वह कहता रहा वह वैसे करती गईं।