हिंदी फीचर फिल्म मिशन ओवर की शूटिंग मुंबई, आगरा, दिल्ली, अलीगढ़ के ओजोन सिटी और सांगवान सिटी में हुई थी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है।

फिल्म के एक दृश्य में एक्टर रमेश गोयल के साथ एक्टर पंकज धीरज
– फोटो : स्वयं
विस्तार
हिंदी फीचर फिल्म मिशन ओवर में अलीगढ़ के पंकज धीरज मंत्री की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई में फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
क्राइम सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म में रमेश गोयल (कमिश्नर) और पंकज धीरज (मंत्री जी) के संवादों को खूब सराहना मिल रही है। फिल्म में एक्टर भूपेंद्र सिंह और एक्टर सुजैल खान ने पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाई है। इसकी शूटिंग मुंबई, आगरा, दिल्ली, अलीगढ़ के ओजोन सिटी और सांगवान सिटी में हुई थी।
