बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम – 2.0’ अभियान के तहत 10 सेकंड में 2100 पौधे रोप एकता वन बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए छात्र, छात्राएं, सेना के जवान और कई संस्थाओं के लोग एकत्रित हुए।
खबर वहीं जो सत्य हो©
राज्यपाल बुधवार को बाराबंकी में भारतीय सेना की बम विस्फोटक कंपनी परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को भी मजबूती देते हुए सभी कर्मचारियों और बच्चों को चॉकलेट व अनुष्ठान सामग्री देकर सम्मानित किया।

2 of 4
पौधरोपण करतीं राज्यपाल
– फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा, “आज बच्चों को चिड़िया दिखाने के लिए घरों में घोंसला बनाकर रखना पड़ता है। ऐसी स्थिति क्यों आई? पर्यावरण बचाने का मतलब है खुद को बचाना।” इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, अवनीश सिंह पटेल, विधायक साकेंद्र वर्मा, डीएम शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और अरविंद मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

3 of 4
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया पौधरोपण।
– फोटो : amar ujala
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने हेतु ‘पौधरोपण महाअभियान’ के अंतर्गत विधानसभा मुख्य गेट परिसर, लखनऊ मे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पौधरोपण किया।

4 of 4
पौधरोपण महाभियान