People got treatment for their diseases in camp organized by Amar Ujala and Tata AIG Health Insurance in Agra

अमर उजाला और टाटा एआईजी की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित श्री कृष्ण लोक अपार्टमेंट में स्वास्थ्य शिविर।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में अमर उजाला और टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित श्रीकृष्ण लोक अपार्टमेंट में लगे शिविर में लोगों को बीमारियों का इलाज मिला। टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस की भी जानकारी मिली, जिसे अपनाने का लोगों में उत्साह दिखा।

Trending Videos

जनरल फिजीशियन डॉ. स्वपना की जांच में बुखार, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग की परेशानी मिली। इनको परामर्श देकर बचाव के बारे में बताया। रक्त संबंधी जांच की सुविधा भी मिली। नेत्र परीक्षणकर्ता अंशिका दुबे की जांच में कई के नजर कमजोर थी। मोबाइल-टीवी, कंप्यूटर पर अधिक समय बिताने पर कई बच्चों की आंखें ड्राई और खुजली की परेशानी मिली। 

टाटा एआईजी हेल्थ इंश्योरेंस के हेमंत सोलंकी ने लोगों को बीमा की विशेषताएं बताईं। शिविर में यूनियन बैंक के एजीएम तेजपाल सिंह, अनिल अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, राधाकृष्ण गुप्ता, अभिनंदन, विश्वराज चौहान, वासुदेव नंदन आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *