girlfriend who was adamant getting married disappeared, family members caught her and got her married

अमरोहा में शादी की जिद पर अड़ी किशोरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती की परिजनों ने शादी करा दी। इसके बाद युवती प्रेमी के साथ विदा हो गई। करीब 15 दिन पहले युवती घर से गायब हो गई थी। मंडी धनौरा के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती12वीं करने के बाद नगर के कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

Trending Videos

युवती का बिजनौर जिले में रहने वाली वाली अपनी बुआ के यहां आना जाना रहता था। करीब छह माह पहले युवती का अपनी ही बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मिलना जुलना व फोन पर बात शुरू हुई तो दोनों साथ जीने मरने की कसम खाने लगे।

15 दिन पहले युवती कोचिंग सेंटर से प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों को युवती के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। युवती ने फोन पर मां को प्रेमी के साथ खुश रहने की जानकारी देते हुए तलाश नहीं करने की बात कही। साथ ही कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी।

 

परिजनों व रिश्तेदारों के जरिए युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पिता के प्रेमी से ही शादी कराने की बात कहने और रिश्तेदारों के समझाने पर युवती घर आ गई। गांव में सादगी से युवती का उसके प्रेमी संग उसका विवाह करा दिया गया।

डेढ़ तोला सोना लेकर प्रेमी के साथ गई युवती

गजरौला में प्रेमी के साथ गई युवती घर से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और डेढ़ तोला सोना ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक व उसका सहयोग करने वाले भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को युवक ने बहला फुसला लिया।

बीते शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे युवक उसकी बेटी को बहला फुसला कर ले गया। उसका आरोप है कि युवक के साथ गई उसकी बेटी घर में रखे साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और डेढ़ तोला सोना ले गई। उसकी बेटी को ले जाने में युवक मुजाहिद के भाई मोहसिन और पिता आकिल खान ने सहयोग किया है।

पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती को तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *