अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Mon, 07 Oct 2024 06:30 PM IST

लखनऊ विधानभवन के सामने एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया।


A man tried to self immolate in front of UP Vidhan Bhawan in Lucknow.

आत्मदाह में 50 फीसदी झुलस गया युवक।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


राजधानी लखनऊ स्थिति यूपी विधानभवन के सामने सोमवार दोपहर को मुन्ना विश्वकर्मा नामक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया है।

Trending Videos

युवक का इलाज जारी है। वह सहादतगंज का निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है।

मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *