संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:20 PM IST
{“_id”:”6703e714ace38a24d9000780″,”slug”:”it-is-wrong-to-call-nasrallah-a-terrorist-kalbe-jawad-lucknow-news-c-13-1-lko1020-905289-2024-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नसरल्ला को आतंकी कहना गलत : कल्बे जवाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:20 PM IST

लखनऊ। मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) की रिपोर्ट पर भरोसा किए जाने पर सवाल उठाया है।
मौलाना ने कहा कि अमेरिकी संस्था पर भरोसा करके नसरल्ला को आतंकवादी कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी संस्थानों की रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं है।
मौलाना कल्बे जवाद ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी और इस्रराइली संस्थाएं अपने हितों के लिए रिपोर्ट प्रकाशित करती हैं। मौलाना ने सरकार से अपील की कि अमेरिका और इस्रराइल के दबाव में आए बिना इस्माइल हानिया, हसन नसरुल्ला और हिजबुल्लाह को आतंकवादी कहना बंद किया जाए। संवाद