– चौराहों तक खुले पड़े पाइप, शुगर फैक्टरी वाली गली में बच्चे चोटिल तो गौहनियां में हादसों का खतरा

पीलीभीत। शहर में घर-घर पीएनजी पहुंचाने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है, लेकिन इस सुविधा के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।

कहीं सड़क पर पाइप सांप की तरह लहरा रहे हैं तो कहीं कनेक्शन प्वाइंट खुले छोड़ दिए गए हैं। गौहनियां चौराहे पर लोहे की रॉड निकली हुई है तो शुगर फैक्टरी वाली गली में पाइपलाइन से टकराकर स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सामने आई ये तस्वीरें निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

19 हजार घरों तक गैस पहुंचाने के लक्ष्य के बीच लोगों की सुरक्षा और सड़कों की मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों के पास फिलहाल कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं है। शहर में वर्ष 2021 से 2023 के बीच प्रमुख मार्गों और वार्डों में पीएनजी आपूर्ति के लिए मोटी पाइपलाइन बिछाई गई थी। अब इन्हीं लाइनों से पतली पाइपलाइन जोड़कर घरों तक कनेक्शन पहुंचाए जा रहे हैं।

एचपीसीएल (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की कार्यदायी संस्था ने करीब 200 किलोमीटर क्षेत्र में 19 हजार घरों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। अब तक लगभग 3100 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। हालांकि, पड़ताल में कई जगह पाइपलाइन डालने के बाद उसे व्यवस्थित नहीं करने और सड़कें अधूरी छोड़ने की स्थिति सामने आई।

शुगर फैक्टरी गली में बच्चों के लिए रास्ता बना खतरा

शुगर फैक्टरी वाली गली में पिछले दो महीने से पीएनजी पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। यहां 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है, लेकिन पतली पाइपलाइन को व्यवस्थित नहीं किया गया। पूरी गली में जगह-जगह लाइन सांप की तरह लहरा रही है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं। शाम के अंधेरे में कई बच्चे पाइपलाइन से टकराकर चोटिल हो चुके हैं। शहर के व्यस्त गौहनियां चौराहे पर मुख्य कनेक्शन प्वाइंट ठीक से बंद नहीं किया गया है। इसके किनारे लोहे की लंबी रॉड निकली हुई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।

पड़ताल के दौरान चावला चौराहे से निकलते समय, एकता नगर कॉलोनी के प्रवेश मार्ग और शुगर फैक्टरी गली के मोड़ पर भी पाइपलाइन खुले में पड़ी मिली। इन स्थानों पर पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कनेक्शन देने से पहले पाइपलाइन को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित किया जाना चाहिए, ताकि किसी को चोट न लगे।

———–

पाइपलाइन डालने के बाद कनेक्शन को अभी व्यवस्थित नहीं किया गया है। देर रात आवागमन में दिक्कत होती है। कभी भी कोई गंभीर रूप से चोटिल हो सकता है।

– रामचंद्रलाल वर्मा

————–

गौहनियां चौराहे पर खुली पड़ी पाइपलाइन हमेशा खतरे का कारण बनी हुई है। पान की दुकान पर आने वाले कई लोग इससे चोटिल हो चुके हैं।

– हृदेश कुमार

———–

शहर में पीएनजी का काम चल रहा है। जल्द से जल्द कनेक्शन पूरे किए जा रहे हैं। पाइपलाइन कहीं खुली पड़ी है या उससे लोगों को परेशानी हो रही है तो उसे जल्द ठीक कराया जाएगा।

-मोहम्मद उसामा, नोडल अधिकारी, पीएनजी

—————

शहर में पीएनजी का काम कर रही कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि काम से लोगों को परेशानी न हो। यदि पाइपलाइन खुली पड़ी है और उससे समस्या हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

– राजीव तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद

शुगर फैक्ट्री गली में जमीन से घरों तक जाते पीएनजी कनेक्शन। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें