पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को शहर स्थित सपा जिला कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने विचार रखे। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रदेश सचिव फारूक कादरी, जिला प्रवक्ता अमित पाठक एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार अग्रवाल टीटी, प्रदीप सोनकर, संदीप सक्सेना, बालकराम सागर, हरिपाल सिंह लोधी, काशीराम सरोज, गयासुद्दीन कादरी, केदारनाथ, रामसनेही वर्मा और श्यामाचरन गंगवार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
