शाहजहांपुर। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव और उसके उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग का सर्वजन दवा सेवन अभियान जारी है। तिलहर ब्लॉक में दो दिनों के दौरान 20 हजार 774 लोगों ने फाइलेरिया से बचाव की दवा खाई।
ब्लॉक में कुल दो लाख 39 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 200 टीमें लगाई गई हैं। इनके कार्यों की निगरानी के लिए 33 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा का सेवन करा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि अभियान 19 नवंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाने के साथ ही जागरूक कर रही हैं।
