-24 नवंबर को रामगंगा और गांगन में होगा स्नान

-महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम और पेयजल की भी मांग

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को रामगंगा और गांगन नदी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन प्रमुख घाटों पर अब तक सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हुए हैं। घाटों पर जगह-जगह गंदगी फैली है। वहीं, लालबाग स्थित काली माता मंदिर के घाट पर रामगंगा में पानी की भी कमी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लालबाग, कटघर, दशमा घाट और गांगन क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान, पूजन और आरती के लिए पहुंचते हैं। रविवार को राष्ट्रीय पुजारी परिषद के पदाधिकारियों ने लालबाग स्थित काली माता मंदिर के रामगंगा घाट पहुंचे। उन्होंने घाट पर जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों का कहना है कि नगर निगम को सफाई के लिए सूचित किया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से स्नान पर्व से पहले सभी प्रमुख घाटों की सफाई कराने की मांग की। इस दौरान पंडित चंद्रभूषण पांडे, आचार्य पंडित कार्तिक शर्मा, पुजारी महेंद्र, राजू रस्तोगी, अनुज राजपूत, बबलू भटनागर, आचार्य सत्यजीत और कैलाश भटनागर मौजूद रहे।

00

पर्याप्त रोशनी की मांग

-स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम के कैंप कार्यालय भटनागर भवन में रविवार को धार्मिक संगठनों की संयुक्त सभा हुई। इसमें घाटों के साथ वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई कराने और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्तों से जानवरों को हटाने की मांग की गई। रामगंगा किनारे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया। सभा की अध्यक्षता आरए शर्मा ने और संचालन संजय चित्रा ने किया। इसमें स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम, शिव सेवक रजिस्टर्ड शाखा, सनातन समाज पार्टी और पंचमुखी महादेव मंदिर के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कुलदीप गुप्ता, अजय त्रिवेदी, आशुतोष शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नागेंद्र पुजारी और आकाश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

00

वर्जन…

-23 नवंबर को घाटों की साफ-सफाई करा दी जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। घाटों पर लाइट की व्यवस्था भी कराई जाएगी।-अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त



Source link

अभी अभी की खबरें