{“_id”:”6b033872f4a3d9f0860dde94″,”slug”:”ganga-snan-mela-commences-with-the-offering-of-milk-into-mother-ganga-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-196225-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bijnor News: मां गंगा में दूध प्रवाहित कर गंगा स्नान मेले का शुभारंभ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

नांगल सोती- मां गंगा में दूध प्रवाहित कर गंगा स्नान मेले का शुभारंभ करते मेला समिति कार्यकर्ताओ
– फोटो : 1
-24 नवंबर को होगा मुख्य स्नान
नांगल सोती। गंगा मैया के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार को गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेला संरक्षक एवं ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने मां गंगा में दूध प्रवाहित कर मेले का शुभारंभ किया। दूध की धार गंगा में मिलते ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का जयकारा लगाया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कहा कि गंगा स्नान मेले का क्षेत्र में विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस मेले में क्षेत्र के साथ-साथ दूरदराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया गया है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेला पर्यवेक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड की सीमा समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश की सीमा में आयोजित होने वाला यह पहला गंगा स्नान मेला है। इसके चलते मेले का धार्मिक और क्षेत्रीय महत्व और भी बढ़ जाता है। मेले में मुख्य गंगा स्नान 24 तारीख को होगा। इस मौके पर सुधीर चौधरी, हेमेंद्र सिंह, ईशम सिंह, अर्पण चौधरी, गगन कर्णवाल, गर्विन चौधरी, प्रशांत चौधरी, प्रमोद गिरी, अरविंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
