Amroha News: सर्दी और शादी-विवाह के सीजन में सिहाली जागीर की नर्सरियों में गेंदा, गुलाब समेत फूलों वाले पौधों की मांग बढ़ी है। नौ राज्यों से ऑर्डर मिलने पर रोज चार से पांच ट्रक पौधे भेजे जा रहे हैं। यूकेलिप्टस के 200 पौधों से शुरू हुआ कारोबार अब आसपास के गांवों में रोजगार और आजीविका का बड़ा साधन बन चुका है। क्षेत्र में करीब 1000 नर्सरियां संचालित हैं।
Amroha News: सर्दी की दस्तक के साथ ही तहसील क्षेत्र के सिहाली जागीर व आसपास के गांव की नर्सरियों में गेंदा, गुलाब सहित फूलों वाले पौधों की महक फैलने लगी है। नौ राज्यों से फूलों वाले पौधों के ऑर्डर मिलने से नर्सरी कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शादी-विवाह के सीजन और सर्दियों में फूलों की बढ़ती मांग के चलते नर्सरियों में दिन-रात सप्लाई की जा रही है। एमके नर्सरी स्वामी मुजम्मिल खां बताते हैं कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार से सर्दी शुरू होने के संग फूलों वाले पौधों के आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। नर्सरियों से प्रतिदिन चार से पांच ट्रक फूलों वाले पौधे बाहर सप्लाई किए जा रहे हैं। एक ट्रक में करीब आठ से 10 हजार पौधे जाते हैं। नर्सरी संचालक शरद अग्रवाल बताते हैं कि सर्दी शुरू होते ही धड़ाधड़ ऑर्डर मिल रहे हैं। दिल्ली, नोएडा के व्यापारी पहले से ही बुकिंग कराकर जा रहे हैं। गेंदा का पौधा 10 से 12 रुपये व गुलाब का पौधा 25 से 40 रुपये तक होलसेल में बिक रहा है। शादी सीजन के चलते दिसंबर तक यही तेजी रहने की उम्मीद है। नर्सरी संचालक इमरान खां का कहना है कि हमारे यहां के पौधों की क्वालिटी सबसे अच्छी मानी जाती है। व्यापारी खुद नर्सरी में आकर पौधे पसंद करते हैं। कुछ व्यापारी तो पहले से ऑर्डर देकर पौधे अलग तरीके से तैयार करवाते हैं। इस बार हमने नई किस्म के पीले और ऑरेंज गुलाब के पौधे भी तैयार किए हैं, जिनकी सबसे ज्यादा मांग है।
नर्सरी कारोबार की शुरुआत
200 यूकेलिप्टस के पौधों से शुरू हुई थी कहानी
हसनपुर। सिहाली जागीर की नर्सरी की कहानी बेहद दिलचस्प है। जानकारी के मुताबिक सिहाली जागीर गांव के एक छोटे किसान नौशे खां ने महज 200 यूकेलिप्टस के पौधों से इस कारोबार की शुरुआत की थी। वह भी सिर्फ 50 पैसे प्रति पौधा के हिसाब से, इस सोच के साथ कि बेटी की शादी तक पेड़ तैयार हो जाएंगे। धीरे-धीरे यह प्रयोग गांव के लिए वरदान बन गया व आज हालात यह है कि सिहाली समेत मनेाटा, सेंमला, सेंमली, कटाई, लिसड़ी, आगापुर, बसी सहसौली, मछरई, भीकनपुर-छोया व अब्दीपुर गांव के करीब 25 हजार से अधिक की आबादी नर्सरी के काम से ही अपनी आजीविका चला रहे हैं। गांव के लोगों ने परंपरागत खेती को छोड़कर नर्सरी कारोबार को अपनाया है, जिससे उनकी आमदनी कई गुना बढ़ गई है। कभी खेती से मुश्किल से घर चलाने वाले लोग आज नर्सरी के दम पर लाखों रुपये कमा रहे हैं।
नर्सरी कारोबार से बदली गांव की समृद्धि
मल्टी-मिलियनेयर बने कई परिवार, गांव में खुले बैंक
हसनपुर। जानकारी के मुताबिक सिहाली में कई मल्टी-मिलियनेयर परिवार बन चुके हैं। गांव की समृद्धि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां यूपी ग्रामीण बैंक के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक की भी शाखा खुली हुई हैं। गांव निवासी शब्बू खां बताते हैं कि कई ऐसे परिवार हैं जिनके पास टूटे-फूटे घर थे जबकि आज आलीशान कोठी व चार पहिया वाहन हैं और सभी पढ़े-लिखे हैं। आसपास के गांवों के लोगों के आर्थिक हालात भी नर्सरी खुलने के संग बदल गए हैं।
क्षेत्र में नर्सरियों का विस्तार और रोजगार
सिहाली से गजरौला तक 100 जबकि 12 गांवों में 1000 नर्सरी
हसनपुर। सिहाली से गजरौला तक करीब 100 से अधिक नर्सरियां संचालित हो रही हैं, जहां गेंदा, गुलाब, गुलदाउदी, पिटूनिया सहित दर्जनों किस्मों के फूलों वाले पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वहीं पूरे क्षेत्र की बात करें तो क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में करीब 1000 नर्सरियों में पौधे तैयार हो रहे हैं। यहां गुलाबी, सफेद, महरून, जामुनी, हरे, नीले, पीले, ऑरेंज रंग के गुलाब के पौधे, एरिका पाम, क्रोटन, फलदार पौधे और सजावटी पौधे हर समय तैयार रहते हैं। इसके अलावा अगाला, ओनिमा, अम्ब्रेला पाम, डेफेनबेकिया, कैलेडियम, सुदर्शन, कोचिया, नींबू घास, मनी प्लांट, फर्न, तुलसी, कैक्टस, गुड़हल, बेला, खजूर आदि की भी नर्सरी लगती है। नर्सरी के कारोबार से क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों को मजदूरी मिल रही है, जिसके कारण पलायन रुक गया है। लोगों को गांवों में ही पूरे साल भर रोजगार मुहैया हो रहा है। नर्सरियों में महिला और पुरुषों से ठेके पर कलम तैयार कराने, थैली भरवाने, निराई और सिंचाई का काम लिया जाता है।
नर्सरी के पौधों की मांग और पहुंच
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से लेकर रिवर फ्रंट तक की बढ़ा रहे खूबसूरती
हसनपुर। नर्सरी कारोबारियों की मानें तो लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क से लेकर रिवर फ्रंट की खूबसूरती, यहां की नर्सरी में तैयार पौधे ही बढ़ा रहे हैं। देश के बड़े-बड़े दफ्तरों, फार्म हाउस और पार्कों में सिहाली से ही पौधे जाते हैं। सिहाली जागीर की नर्सरियों का नाम पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। नर्सरी कारोबारी शरद अग्रवाल बताते हैं कि यहां तैयार गुलाब के फूलों से राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन तक महक रहा है। बड़े घरानों के लोग परिवार सहित अपनी पसंद के पौधे खरीदने के लिए खुद नर्सरी में आते हैं।
नर्सरियों के आंकड़ों पर विभाग की स्थिति
कुल कितनी नर्सरी, विभागीय अफसरों को नहीं जानकारी
हसनपुर। क्षेत्र में कितने एरिया में नर्सरी हैं और कितने लोग रोजगार से जुड़े हैं तथा प्रतिवर्ष कितनी आमदनी होती है, इस संबंध में उद्यान विभाग के अफसरों को कोई जानकारी नहीं है। जिला उद्यान अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह इस संबंध में कोई भी जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦सिहाली जागीर की नर्सरियों से किन राज्यों में पौधों की सप्लाई हो रही है?−
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में पौधों के ऑर्डर मिले हैं।
✦नर्सरियों से रोज कितने ट्रक पौधे भेजे जा रहे हैं?+
✦सिहाली जागीर में नर्सरी कारोबार की शुरुआत कैसे हुई थी?+
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);
