{“_id”:”6b033741ac4d464cc40489f4″,”slug”:”passenger-assaults-tte-after-being-asked-for-a-ticket-on-the-awadh-express-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-191562-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Firozabad News: अवध एक्सप्रेस में टिकट मांगने पर यात्री ने टीटीई को पीटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक
– फोटो : सांकेतिक
टूंडला। अवध एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) की पैंट्री कार कोच में सफर कर रहे एक यात्री ने पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान टीटीई का सरकारी सामान व निजी वस्तुएं भी ट्रेन में कहीं गिर गईं। पीड़ित टीटीई की तहरीर पर टूंडला जीआरपी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित ग्रेटर नोएडा के गांव जमालपुर निवासी राजेंद्र भाटी आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर टीटीई के पद पर तैनात हैं। 19 नवंबर को वह अवध एक्सप्रेस (19037) में आगरा फोर्ट से ऐशबाग तक ड्यूटी कर रहे थे। चेकिंग के दौरान जब वह पैंट्री कार कोच की ओर पहुंचे तो वहां टूंडला रेलवे स्टेशन से चढ़े दो युवक दिखाई दिए। टीटीई राजेंद्र भाटी ने जब उनसे पैंट्री कार में यात्रा करने के संबंध में पूछताछ की और टिकट दिखाने को कहा, तो दोनों युवक भड़क गए।
आरोप है कि उनमें से एक युवक ने टीटीई के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस हाथापाई और मारपीट के दौरान टीटीई राजेंद्र भाटी का रेलवे आईडी कार्ड, खाता बुक (मेमो बुक) और चश्मा ट्रेन में ही कहीं गिर गया। घटना के बाद पीड़ित टीटीई ने टूंडला जीआरपी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी युवक की पहचान कर तलाश की जा रही है।
