शाहजहांपुर। शासन ने सीओ लाइंस ज्योति यादव का तबादला कर दिया है। उन्हें सहायक सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद भेजा गया है।
वह सीओ तिलहर व सीओ यातायात रहीं थी। सीओ गोंडा राजेश कुमार सिंह और सीओ हरदोई अनुज मिश्रा को शाहजहांपुर में तैनाती दी गई है। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से तबादला सूची जारी हुई है। शाम तक किसी सीओ ने आमद नहीं कराई थी। संवाद
