उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली और लखनऊ के रिश्तों में तल्खी को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबके लिए आदर्श हैं और उनके नेतृत्व में हमें गर्व की अनुभूति होती है. मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी दलाली पर हमने रोक लगाई है तो वो लोग कुछ तो कहेंगे ही. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एबीपी न्यूज़ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, इसमें उन्होंने तमाम मुद्दों को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान जब उनसे विपक्ष द्वारा दिल्ली और लखनऊ के रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- “इस तरह से बहुत सारी बातों का नैरेटिव बनाने के प्रयास होगा. मोदी जी हमारे सर्वमान्य नेता हैं. हमारे आदर्श हैं. भारत की गरिमा के प्रतीक है और भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने वाले विजनरी लीडर हैं.” 

पीएम मोदी के नेतृत्व पर गौरव की अनुभूति

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का दर्शन आज पूरा देश और पूरी दुनिया कर रही है और मोदी जी के नेतृत्व पर हम सबको गौरव की अनुभूति होती है. इसलिए मोदी का मार्गदर्शन और उनका नेतृत्व हम सबके लिए एक बेहतरीन अवसर होता है. जिनकी दलाली को यूपी में लगाम लगाई गई है तो वो कुछ तो बोलेंगे ही. 

सीएम योगी ने इस दौरान सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हो रही बातचीत पर भी सवाल उठाए हैं. गठबंधन के अपने कुछ नियम और शिष्टाचार होते हैं. लेकिन, इससे ज्यादा अपमानित करने का तरीका और क्या हो सकता है कि एक तरफ़ तो सीट बंटवारे को लेकर बात हो रही है और दूसरी तरफ़ सपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर सीएम योगी दिल्ली के रिश्तों में तनाव को लेकर आरोप लगाते रहे हैं. सपा अध्यक्ष कई बार ये दावा कर चुके हैं कि यूपी में डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि दिल्ली और लखनऊ के इंजन आपस में ही टकरा रहे हैं. दिल्ली के लोग नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बनें.   

‘कांग्रेस से इस्तीफा देना पड़े तब भी चुनाव लड़ूंगी’ उत्तरी लखनऊ से कांग्रेस नेता का ने ठोका दावा



Source link