Police Recruitment Exam: FIR against those spreading rumors of paper leak, money demanded by sending QR code

अमित कुमार और आर एन सिंह ने पुलिस की तैयारियों को लेकर दी जानकारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। टेलीग्राम चैनल पर इस तरह के मैसेज प्रसारित करने वालों पर हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर भर्ती बोर्ड के इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई है। साइबर सेल की टीम के अलावा एसटीएफ को भी धरपकड़ में लगाया गया है।

Trending Videos

भर्ती बोर्ड मीडिया सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार की तहरीर पर जो केस दर्ज कराया गया है, उसमें बताया गया है कि कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की अफवाह फैला रहे हैं। अभ्यर्थियों को धोखा देकर उनसे ठगी की कोशिश कर रहे हैं। 

इसमें टेलीग्राम पर चल रहे चैनल @upp paper leak 2024 व @VENOM पर फर्जी प्रश्नों को वायरल कर क्यूआर कोर्ड भेजकर रुपयों की मांग की जा रही है। इसके अलावा भी कई टेलीग्राम एकाउंट से भी यही फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसमें तमाम अलग-अलग नाम की यूपीआई के क्यूआर कोड भेजे गए हैं। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। इसलिए कई टीमें तफ्तीश में लगाई गई हैं।

डीजी भर्ती बोर्ड राजीव कृष्णा ने कहा कि 1541 ऐसे लोगों की सूची पुलिस, एसटीएफ को दी है जो पहले पेपर लीक,सॉल्वर या परीक्षा में किसी गड़बड़ी में शामिल रहे हैं। ऐसे सभी लोगों में हमारी नज़र है। परीक्षा के आधे पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *