यमुना की लहरों से बचाव-बचाव की आवाज आ रही थी। सिपाही ने सुना तो नदी में कूद गया। लहरों से एक युवक को बाहर निकालकर लाया। उसने जो बताया उसे सुनकर सभी लोग सन्न रह गए।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66e0871bd644848f3700ea7f”,”slug”:”policeman-saved-life-of-man-drowning-in-yamuna-in-agra-2024-09-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: यमुना की लहरों से आ रही थी बचाने की आवाज, हेड कांस्टेबल ने कूदकर बचाई जान; जो बताया सुनकर रह गए सन्न”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डूब रहे रमेश और बचाने वाले हेड कांस्टेबल संजय की फोटो
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को 50 वर्षीय अधेड़ ने बमारी से तंग आकर यमुना में छलांग लगा दी। काफी दूर बहने के बाद भी जब नहीं डूबा, तो उसे भय लगने लगा। उसके अंदर जीवित रहने की इच्चा हुई। वह बचाव-बचाव चिल्लाने लगा। पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई।
घटना दोपहर लगभग 14:30 बजे, दशहरा घाट की है। रमेश, ताजगंज थाना क्षेत्र के घड़ी महावन निकट कुआखेड़ा का रहने वाला है। बीमारी से पीड़ित है। (बीमारी- जिस्म में जलन होती रहती है, रोटी नहीं खाई जाती है)। इलाज ना हो पाने के कारण आत्महत्या करने के लिए रामबाग से यमुना नदी में कूद गया। जब नदी में डूबने लगा तो जीने की इच्छा जाग उठी।